फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्म भी नहीं आई: वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार ने की ऐसी हरकत, देखकर खौल उठेगा खून; वीडियो आया सामने

Sun, 31 May 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों पर युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। एक युवती को पानी की बोतल मारने के बाद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों की हरकतों से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि बाइक पर सवार कुछ युवक परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच से गुजरते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान एक युवती को पानी की बोतल मार दी जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरोप है कि बाइक सवार युवक तेज गति से निकलते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवती पर पानी की बोतल मार दी। युवती के साथ हुई इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और युवकों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें