फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरकार पर उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। गुर्जर समाज ने गांव हुसैनी में एक महापंचायत का आयोजन किया। इसमें कई प्रदेशों से गुर्जर समाज के नेताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान हुसैनी निवासी देवराज गुर्जर को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत ने कहा कि सरकारें गुर्जर समाज के सहयोग से शपथ लेती हैं, लेकिन शपथ लेने के बाद गुर्जरों के एहसान को भूल जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को न तो कैबिनेट में दर्जा मिलता है और न ही सरकार में कोई सुनवाई होती है। अमरजीत ने कहा कि गुर्जर समाज को ठगा जा रहा है। इन सरकारों ने समाज को अपनी पार्टी बनाने पर मजबूर किया है।
गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष सहजराम गुर्जर ने कहा कि उनके समाज की सरकार में कोई अहमियत नहीं है। इसी बात को लेकर समाज की यह महापंचायत बुलाई गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों को कमान सौंपी गई। कहा कि अब गुर्जर समाज को किसी सरकार के पीछे चलने की जरूरत नहीं है। सभी गुर्जर समाज को आगे आकर अपनी सरकार बनाने का काम शुरू करना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता भाटी, प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सहजराम गुर्जर, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष देवराज सिंह गुर्जर, वीरचंद गुर्जर, रामधन गुर्जर, कपिल प्रताप गुर्जर, सोनू सिंह, सोहनलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें