फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के जतीपुरा निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र देकर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जतीपुरा निवासी माला के अनुसार उसकी शादी दो साल पूर्व गांव फतेहा, थाना फरह निवासी कन्हैया पुत्र शिव सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें 11 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, चांदी की कौंधनी व पायजेब, करीब तीन लाख रुपये का फर्नीचर और बर्तन आदि दिए गए थे। पति कन्हैया, सास गुड्डी देवी, ससुर शिव सिंह और ननद प्रीती व ज्योति दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विवाहिता का आरोप है कि ससुरालीजन उसे संतान न होने को लेकर ताने देते और मारपीट करते थे। पीड़िता ने पति पर शराब के नशे में दोस्तों को घर लाने और उसके साथ गलत कार्य करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में लाने की मांग की गई। विवाहिता ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र देकर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें