फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 20 साल बाद 2027 में लॉन्च होगी अल्हैपुर टाउनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद 20 साल बाद छटीकरा के पास प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय अल्हैपुर टाउनशिप परियोजना 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में है। परिषद ने वर्ष 2006 में 262 एकड़ में टाउनशिप की योजना बनाई थी, जिसे 2019 में बोर्ड की स्वीकृति मिली थी। बाद में भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर विवाद के चलते परियोजना अटक गई थी।
विज्ञापन

परियोजना में करीब 10 हजार लोगों को आवास और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी विवाद निस्तारित होने के बाद से परिषद ने इसकी लॉन्चिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे पहले किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर अदालत का रुख किया था। पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मुकदमों का निस्तारण हुआ और नए कानून के अनुसार मुआवजा देने का आदेश हुआ।
परियोजना के लिए अब तक 105 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है, जबकि शेष 152 एकड़ का अधिग्रहण होना अभी बाकी है। इसके लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पास पहले से 66 करोड़ रुपये जमा हैं। परिषद ने अप्रैल में हुई बोर्ड बैठक में 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान भी किया है। भूमि अधिग्रहण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं परिषद ने इसका ट्रांस लेआउट प्लान तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। इसको कैबिनेट से अनुमोदन मिलने के बाद योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में अधिग्रहित 105 एकड़ में परियोजना का विकास कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में शेष भूमि का अधिग्रहण पूरा होने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


-

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद परियोजना का ट्रांस लेआउट प्लान बनवाया जा रहा है। पहले चरण में अधिग्रहित भूमि पर टाउनशिप विकसित की जाएगी। शेष भूमि के अधिग्रहण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। आगामी वर्ष में यह परियोजना आरंभ होने की संभावना है। -सूरजपाल सिंह, एक्सईएन, यूपी आवास विकास परिषद, निर्माण खंड-दो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें