मथुरा। छह दिसंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहन चालक रूट देखकर ही निकलें। यातायात पुलिस के मुताबिक, गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को एनएच-19 होकर निकाला जाएगा। मसानी चौराहे से डीग गेट चौकी की ओर आने वाले वाहन गोकुल रेस्टोरेंट से एनएच-19 होकर गुजारे जाएंगे। भूतेश्वर चौराहे से केजेएस की ओर आने वाले वाहनों को कृष्णानगर, गोवर्धन चौराहा तथा बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर आने वाले वाहनों को होलीगेट, चौक बाजार, भैंस बहोरा, स्टेट बैंक होकर गुजरेंगे। अमरनाथ कट से जन्मभूमि की ओर आने वाले सभी वाहनों को भूतेश्वर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पोतराकुंड मोड़ एनएच-19 से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यादव चौराहे से केजेएस की ओर आने वाले वाहन कल्याण करोति होकर जा सकेंगे। रूपम सिनेमा तिराहे से केजेएस की ओर वाहन नहीं चलेंगे। गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे से मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बंद रहेंगे। यह टाउनशिप तिराहे से गुजारे जाएंगे।
मंडी चौराहे से भारी वाहन कृष्णानगर, बिजलीघर की ओर बंद रहेंगे। हाईवे कट से कोई भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर नहीं आएगा। यह टाउनशिप तिराहे से निकलेंगे। रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर पूर्णतः बंद रहेंगी। यह मालगोदाम रोड से आवागमन करेंगी। हाईवे कट से रोडवेज की बड़ी बसें भी बंद रहेंगी। लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर की ओर भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राली आदि गोकुल बैराज से निकाले जाएंगे। मछली फाटक से स्टेट बैंक की ओर टेम्पो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। बीएसए तिराहे से भूतेश्वर तिराहा की ओर आवश्यकतानुसार वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।