मथुरा। छात्रा अक्षिता की मौत की खबर सुनने के बाद हाईवे थाना क्षेत्र स्थित घर में कोहराम मच गया। छात्रा बुधवार को ही पापा के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाकर अहमदाबाद से लखनऊ पहुंची थी। पिता वहां पर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। इधर, परिजन शुक्रवार देर रात तक छात्रा का शव लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गए।
थाना क्षेत्र के विश्व लक्ष्मी नगर निवासी भाजपा की पूर्व पार्षद व अक्षिता की मां रश्मि ने बताया है कि शुक्रवार तड़के उनके पास कॉलेज प्रबंधन का फोन आया था कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। यह बात सुनने के बाद वह आनन-फानन लखनऊ रवाना हो गईं। वहां पहुंचने के बाद एमिटी विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने उन्हें बेटी का शव सौंप दिया। इधर, बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता भी अहमदाबाद से रवाना हो गए हैं। परिवार में गमगीन माहौल है।
रश्मि ने बताया है कि बृहस्पतिवार देर रात तक अक्षिता से बात हुई थी। तब वह ठीकठाक थी, लेकिन रातभर में अचानक क्या हो गया। यह सवाल उन्हें हमेशा सताता रहेगा। फिलहाल उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने के लिए इन्कार कर दिया है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की दिशा तय करेंगे।
शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती
शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती