फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की घुटन से घबराए बच्चे

Tue, 08 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
‌विद्यार्थी
विज्ञापन
वातावरण में धुंध कम नहीं हो रही है, इससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। सोमवार को बच्चे स्कूल के लिए निकले तो आंखों में जलन से घबरा गए। कई बच्चे मुंह पर रुमाल बांधकर स्कूल पहुंचे। आम लोगों को भी आंखों में जलन और घुटन महसूस हुई। वृद्ध लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


कोई इसे दीपावली पर पटाखों के चलने से होने वाला धुआं बता रहा है तो कोई खेतों में धान की पलाई को जलाना भी मान रहा है। पर्यावरणविदों का कहना है कि अचानक ठंड और कोहरा आने के चलते हवा में बिखरे पार्टिकल ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इसके चलते धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सुबह से ही आसमान पर धुंध छाई होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। 

मार्निंग वॉक करने वालों को रही तकलीफ
जो लोग जल्दी सुबह टहलने के लिए निकलते हैं उन्हें इस धुंध से खासी परेशानी हो रही है। नियमित रूप से टहलने जाने वाले राजेश कुमार ने बताया पहले वाह हाईवे पर टहलने जाते थे, लेकिन धुंध के चलते अब दूसरी तरफ टहल रहे हैं। प्रतीक कुमार ने बताया सुबह की जो ताजगी पहले महसूस होती थी वो मजा अब नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


बेफिक्र प्रशासन, बेसुध प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
वातावरण में छाई धुंध से आम लोग परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, आंखों की जलन के चलते लोग असहज महसूस कर रहे हैं। लेकिन, प्रशासन और प्रदूषण बोर्ड के अफसर इससे पूरी तरह बेफिक्र हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभी तक वातावरण की मानीटरिंग ही नहीं कराई है। यहां स्टाफ की कमी बताई जा रही है। इधर, प्रशासन ने भी स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें