फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूपी बोर्ड परीक्षा में अब एआई से पकड़े जाएंगे नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार हाईटेक तैयारी की है। अब परीक्षा केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि ये कैमरे सिर्फ रिकॉर्डिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि तुरंत अलर्ट भी जारी करेंगे। किस कमरे में बैठा परीक्षार्थी नकल कर रह है या फिर वह डुप्लीकेट कैंडीडेट है, यह भी एआई तकनीक से जुड़े कैमरे पहचान सकेंगे
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस बार परीक्षाओं में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी कक्ष में गड़बड़ी पाई जाती है तो एआई सिस्टम तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। इसके बाद संबंधित केंद्र पर कार्रवाई होगी। परीक्षाओं में इस व्यवस्था के लिए सरकार ने निजी कंपनी को ठेका भी दे दिया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से परीक्षाओं को और अधिक निष्पक्ष व नकलमुक्त बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन






ऐसे करेगा एआई काम


- हर परीक्षा कक्ष में लगाए जाएंगे एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे।

- कैमरा नकल की हर संदिग्ध गतिविधि को तुरंत कैप्चर करेगा।
- अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा।
- सिस्टम बताएगा किस कमरे में बैठा परीक्षार्थी कर रहा है नकल।
- मॉनिटरिंग टीम मौके पर तुरंत कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें