फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकुंड में तीन लाख ने लगाई डुबकी

Mon, 24 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राधाकुंड
विज्ञापन
श्रीधाम राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। संतान प्राप्ति की कामना के साथ लाखों दंपतियों ने राधा-कृष्ण कुंड के संगम में रात 12 बजे डुबकी लगाई। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपनी आराध्या श्रीजी की पूजा-अर्चना की।  
विज्ञापन


अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में संतान प्राप्ति की कामना को लेकर नि:संतान दंपति स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर रात 12 बजे चंद्रमा के उदय होते ही कुंड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। इसी कामना को लेकर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु स्नान करने आए। 12 बजते ही कुंड पर स्नान करने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा।

कुंड की सीड़ियों पर पैर रखने तक को जगह नहीं थी। संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आए दंपतियों ने पैठा फल का कुंड में दान कर स्नान किया। शनिवार की रात 12 बजे से शुरू हुआ महास्नान रविवार को तड़के चार बजे तक चलता रहा। इसके बाद भीड़ का दबाव कुछ कम हुआ।
विज्ञापन


मेला के  दौरान एसडीएम एमपी सिंह, सीओ अजय कुमार, विधायक राजकुमार रावत, नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार, विद्युत निगम के अधिकारी राजीव कालरा, सुखवीर सिंह, प्रहलाद जोशी, विष्णु रावत, दानी शर्मा, भोला दुबे आदि व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे। राधारानी संगम मार्ग से यात्रियों को तीन चक्र में कुंड में स्नान करने के लिए भेजा गया। घाटों पर विशेष निगरानी रखी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें