फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फुफेरे भाई की शादी में आया युवक, अगले  दिन गड्ढे में मिली लाश...परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Dec 2024 03:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश लग्न सगाई के अगले दिन गड्ढे में मिली। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिजनों में चीत्कार मच गया। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रहने वाले युवक का रविवार सुबह फरह थाना क्षेत्र स्थित किरारई गांव के पास गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शहजादपुर स्थित अपने फूफा के बेटे की लग्न सगाई में आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार प्रातः शहजादपुर गुर्जर मार्ग पर पड़ने वाले किरारई गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान आगरा के थाना कागारौल स्थित भगा का नगला निवासी राहुल (20) के रूप में हुई। परिजन को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

पिता राकेश बघेल ने बताया कि शनिवार को उनके साले जसवंत के बेटे रंधीर की लग्न सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल बाइक से शहजादपुर आया था। रात को लौटते समय गांव किरारई के पास गड्ढे में पड़ा मिला। गड्ढे में पानी भरा था और पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रात में युवक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और पानी भरे गड्ढे में गिर गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें