फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जांच के लिए गोवर्धन पहुंची आगरा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। आगरा में पढ़ रहे बीटेक छात्र का शव मिलने के मामले की जांच करने आगरा पुलिस गोवर्धन पहुंची। टीम ने कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। दुकानदारों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन



17 मार्च को छटीकरा में मां वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद निवासी रमन यादव के रूप में हुई थी। जांच के लिए गोवर्धन आए न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया की रमन आगरा के खंदारी कैंपस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। घटना से पहले रमन की लोकेशन गोवर्धन में थी। आगरा पुलिस ने गोवर्धन में लोकेशन की जगह पर पहुंच कर छानबीन की। स्थानीय दुकानदारों से बातचीत में भी उन्होंने रमन को देखने की बात स्वीकार भी की है। पुलिस ने कुछ जगह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। बताया जा रहा है की घटना में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें