फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के लिए धरने पर राज्यकर्मचारी

Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को सरकारी कार्यालयों में हड़ताल रही। संयुक्त परिषद से जुडे़ कर्मचारियों ने कोई कामकाज नहीं किया। लंबित मांगों के समर्थन में राजीव भवन के गेट पर धरना दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनरतले राज्य कर्मचारियों ने राजीव भवन के गेट पर धरना देते हुए लंबित मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

केंद्र के समान वेतनमान, इलाज के लिए कैशलेश व्यवस्था, फील्ड कर्मियों के लिए मोटरसाइकिल भत्ता, पुरानी पेंशन व्यवस्था, कुल सेवा के आधार पर पदोन्नत पद का ग्रेड वेतन, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। 
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों में संगठन से जुडे़ कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। हालांकि हड़ताल का ज्यादा प्रभाव किसी कार्यालय में नजर नहीं आया। धरना की अध्यक्षता प्रेम सिंह चौधरी ने की। संचालन हीरा लाल निषाद ने किया। इस दौरान जीपी सारस्वत, एसपी गौतम, मुन्नी सिंह, राजकुमार चूड़ामणि, सुनील श्रीवास्तव, चंद्रपाल यादव, रघुवीर सिंह छौंकर आदि मौजूद रहे।


हड़ताल से लोगों ने झेली परेशानी
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोग भटकते दिखे। ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, फीस, टैक्स और सीज वाहनों को छुड़ाने के लिए आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। दर्जनों कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने पर कार्यालय के मुख्यद्वार पर धरने पर बैठे। इन सभी की वेतन विसंगति समेत आधा दर्जन मांगें थीं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी 13 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को कार्यालय खुलेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें