फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान की सुरक्षा में फिर ढील

Thu, 01 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डीआईजी के निरीक्षण में पेड़ों से ढंके मिले वाच टावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज महेश मिश्रा के निरीक्षण में अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में लापरवाही उजागर हुई। इस बार जन्मस्थान के प्रवेश द्वारों पर तलाशी में ढिलाई मिली तो वाच टावर पेड़ों से ढंके थे। बिना बुलेट प्रूफ जैकेट सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी पर डीआईजी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को डीआईजी महेश मिश्रा अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखने के लिए पहुंचे। यहां पर मुख्यद्वार, आवसीय गेट और गोविंदनगर गेट पर प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की चेकिंग में ढिलाई बरती जा रही थी। 

डीआईजी ने सुरक्षा जवानों को किसी को भी बिना कड़ी तलाशी प्रवेश न देने के निर्देश दिए। इसके बाद वाच टावरों की स्थिति को परखा। वाच टावर पर सुरक्षा जवान तो मुस्तैद मिले लेकिन पेड़ों से ढंका वाच टावर देखकर डीआईजी का माथा ठनक गया। तत्काल एसएसपी मोहित गुप्ता को पेड़ों को छंटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण में डीआइजी को कई सीआपीएफ के जवान बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के मिले। डीआईजी ने बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ ही ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, एसपी क्राइम एवं कार्यवाहक एसपी सुरक्षा जन्मस्थान राजेश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें