फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में रसिया गायन के बाद भक्तों ने उतारी राजाधिराज की नजर

Sat, 19 Feb 2022 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में होली का उल्लास छाया हुआ है। रोज रसिया गायन हो रहा है। शुक्रवार को रसिया गायन के बाद भक्तों ने द्वारिकाधीश महाराज की नजर उतारी। 
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज में होली का रंग बरसने लगा है। मथुरा में शुक्रवार को यमुना किनारे स्थित राजाधिराज श्रीद्वारिकाधीश महाराज के दरबार में होली का गायन रसिया के रूप में हुआ। भक्तों ने न केवल रसिया गाकर राजाधिराज को होली में सराबोर कर दिया, बल्कि ठाकुरजी की नजर भी उतारी। नजर उतारने के दौरान भक्तगणों ने भगवान के सुंदरतम रूप के दर्शन किए।

मंदिर में हो रहा रसिया गायन 

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार का एक रूप अति प्राचीन श्री द्वारिकाधीश मंदिर में मिलता है। शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर में होली के रसिया गाए गए। रसिया गायन में भक्तजनों ने भी राजाधिराज को रिझाने के लिए कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाय गई राधा प्यारी, ढपवाजो री छैल मतवारे को ढप वाजो री, जो रस बरस रहौ या बृज में वो रस तीन लोक में नाय आदि रसिया गाए गए। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद भक्त भी जमकर झूमे। रसिया गायन के बाद ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज की नजर उतारी गई। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में प्रत्येक उत्सव के बाद ठाकुरजी की नजर उतारी जाती है। इस दौरान चुन्नीलाल, छैल बिहारी, छोटू पंडा और  प्रमोद चतुर्वेदी पोई प्रमुख थे।    

होली खेलते भक्तों ने ली सेल्फी

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में होली खेलने के लिए पहुंच रहे भक्त सेल्फी खींचकर इन पलों को यादगार बना रहे हैं। इन दिनों विभिन्न मंदिरों में होली के रसिया गायन के साथ होली का आयोजन हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें