फरह। पीडब्लूडी द्वारा क्षेत्र में गांव जोधपुर से कौंह होते हुए अछनेरा तक करीब 1600 मीटर सड़क का 16 लाख रुपये से नवीनीकरण कराया जा रहा है। सोमवार को एई संदीप कुमार मौका मुआयना करने पहुंचे। उनको निर्माण में खामिया मिलीं। उन्होंने ठेकेदार को दोबारा मानकों के आधार पर निर्माण के आदेश दिए।
विज्ञापन
गांव कौंह-जोधपुर के प्रशासक हरेंद्र सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया था। इसमें ठेकेदार पर मानकों के अनुरुप निर्माण न कराने के आरोप थे। वीडियो में बताया कि निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। घटिया सामग्री लगाई जा रही है। गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। शिकायत पर पीडब्लूडी के एई संदीप कुमार ने मौके पर निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर सड़क की मोटाई और चौड़ाई दोनों ही तय मानक से कम मिली। सीलकोट की भी कमी मिली। संवाद