फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रशासन ने माया टीला पर बने दर्जनों मकान कराए खाली

विज्ञापन
मथुरा। माया टीला खिसकने से कई मकान ढह गए।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। हादसे के बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। टीला ढहने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से निकलकर बाहर भाग निकले। यहीं नहीं माया टीला पर बसे कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल दो दर्जन से अधिक मकानों को खाली कराया है। लोगों को घरों में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा रविवार सुबह 11:55 बजे हुआ था। स्थानीय निवासी शशि ने बताया है कि हादसे के वक्त वह अपने घर पर खाना बना रहीं थीं। इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसमान में करीब दस मिनट तक धूल के गुबार उठने लगे। लोग डर की वजह से घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई।
वहीं ललिता ने बताया कि उनका मकान इसी टीले पर बना था। हादसे में उनके मकान का एक हिस्सा भी ढह गया है। घटना के दौरान मकान में उनका भतीजा प्रमोद और प्रमोद की पत्नी मौजूद थी। दोनों बाल-बाल बच गए। मामूली चोटें आई हैं। इधर, घटना होने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने टीले पर बने दर्जनों मकानों को खाली कराया है। लोगों से चेतावनी देकर कहा गया है कि टीले की मिट्टी कभी भी ढह सकती है, इसलिए यहां रहना सुरक्षित नहीं है। फिलहाल के लिए स्थानीय लोग अपनी-अपनी व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें