फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भरत मिलाप मेले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को आर्य समाज धर्मशाला में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने श्रीरामलीला संस्थान के पदाधिकारियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छह अक्तूबर से शुरू होने वाले 16 दिवसीय उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले की तैयारियों को लेकर रामलीला संस्थान के संयोजक खगेंद्र सिंह और अध्यक्ष गिर्राज चौधरी ने श्रीराम बरात, मां काली का डोला, दशहरा और भरत मिलाप के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मांग की। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गली-मोहल्लों में भी पुलिस गश्त करेगी।
शोभायात्रा मार्ग में विद्युत तारों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर पालिका को बेसहारा गोवंश हटाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाने की मांग रखी। अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीएम अखिलेश कुमार, पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, राहुल जैन कामियां, हरिओम गुप्ता, धर्मवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें