फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपग्रेड होगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा

Sat, 06 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा प्रशांत कुमार ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सुरक्षा इंतजाम में नवीनतम तकनीक का प्रयोग होगा। जन्मस्थान पर तैनात बीमार और बुजुर्ग सुरक्षाकर्मियों को हटाया जाएगा। सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन


एडीजी श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर हुई हाई पावर कमेटी की त्रैमासिक सुरक्षा समिति की बैठक में शनिवार को अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इंटेलीजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर ऋतिक रुद्रा के साथ बैठक को आए प्रशांत कुमार ने कहा कि जन्मस्थान और शाही ईदगाह की त्रिस्तरीय सुरक्षा के अधिकारियों को तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा गया है।

इसमें पुराने कैमरों को हटाकर 90 एंगल मूवमेंट वाले व डिजिटल कैमरे, हैंड हेल्ड मेटेलिक डिटेक्टर, नए डोर मेट्रिक मेटेलिक डिटेक्टर, रॉड ब्लॉकर, एनालॉग गेट और अन्य सुरक्षा के उपकरणों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से प्रस्ताव पास कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व एडीजी व अन्य अधिकारियोें ने पूरे परिसर, शाही ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर चंद्रकांत, डीआईजी पीएसी वजीह अहमद, सीआरपीएफ के कमांडेंट बीपी सिंह, एसपी सुरक्षा अशोक कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

दरोगा की हत्या पर सवाल टाल गए
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट मलपुरा इलाके एवं यलो जोन में जन्मस्थान पर तैनात दरोगा की हत्या होना और दो दिनों तक उसका पता पुलिस को न चलना सुरक्षा इंतजामों की हकीकत बयां करता है। 22 दिन पूर्व हुई दरोगा नंदकिशोर शर्मा की हत्या के सवाल को एडीजी पहले तो टाल गए बाद में एसएसपी को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें