फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्म मानववाद को जानने पहुंचे ‘राम’

Sat, 24 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध अभिनेता और रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल गुरुवार को दीनदयाल धाम पहुंचे। यहां वे अंत्योदय और एकात्ममानववाद से प्रभावित हुए तो आंगतुक पुस्तिका में मन के भाव भी लिख गए।
विज्ञापन


वृंदावन में ठहरे अरुण गोविल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में भ्रमण के लिए आए थे। यहां एक घंटे प्रवास के दौरान उन्होंने दीनदयाल धाम में संचालित प्रकल्पों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंडितजी के विचार और दर्शन जानने की अभिलाषा यहां खींच लाई है।

स्मारक परिसर में उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की और प्रकल्प प्रमुख महेश दीक्षित से जानकारी ली। सेवा केंद्र परिसर में संचालित लघु उद्योग केंद्र को भी उन्होंने देखा। इस दौरान हिंदुस्तान कालेज के मनीष गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सतीश पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगतुंक पुस्तिका में उन्होंने लिखा यहां से कुछ लेकर हम जन-जन को पहुंचा सके, यही हमारा प्रयास होना चाहिए, यही हमारी देशभक्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें