फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा से वृंदावन तक तैयार होगा फोरलेन मार्ग, 400 करोड़ से खरीदी जाएगी जमीन; ब्रज क्षेत्र को मिली सौगात

Thu, 23 Apr 2026 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा से वृंदावन तक फोरलेन सड़क और भविष्य में रेल संचालन की बड़ी योजना के लिए प्रशासन ने रेलवे को 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इस परियोजना से न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि मथुरा-वृंदावन के बीच यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
 मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से वृंदावन तक फोरलेन की पहली बाधा दूर हो गई। फोरलेन निर्माण के बाद यहां ऊपर ट्रेन चलाने की योजना भी है। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे को भेज दिया है। यहां मार्ग बनाने की लिए 400 करोड़ रुपये से जमीन खरीदी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे पर परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान इसे प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सांसद हेमामालिनी ने मथुरा से वृंदावन के बीच मोनो रेल चलाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए मथुरा से वृंदावन तक फोरलेन का निर्माण किया जाना है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे की यह योजना तभी से अधर में लटकी हुई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने ब्रज चौैरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण के साथ ही फोरलेन के निर्माण की बाधाएं दूर करके इसके लिए रेलवे को जमीन खरीदने के लिए धनराशि देने और भविष्य में इसी फोरलेन पर ट्रेन का संचालन करने की बात कही थी। तभी से एमवीडीए व जिला प्रशासन फोरलेन की बाधाएं दूर करने में लगा हुआ है। अब प्रशासन ने रेलवे को जमीन खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

जमीन की खरीद के बाद इस मार्ग के निर्माण में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इस मार्ग के निर्माण से जहां मथुरा से वृंदावन तक पहुंचने में चंद मिनट ही लगेंगे, वहीं जाम की समस्या का भी निदान हो जाएगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने जमीन की खरीद के लिए रेलवे को भेजा है। रेलवे से मंजूरी के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें