मथुरा। गोविंद शर्मा के नाबाद शतक की बदौलत अचीवर्स क्रिकेट अकादमी ने श्री किशोरी रमन वार्ष्णेय स्मृति जिला क्रिकेट लीग में सात विकेट से जीत दर्ज की। हरीश राघव क्रिकेट अकादमी के 199 रन के जवाब में अचीवर्स ने 20.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 201 रन बना लिए।
मथुरा जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित लीग का नौवां मैच हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीश राघव अकादमी ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 199 रन बनाए। हिमांशु वर्मा ने 81, प्रशांत चौधरी ने 37, अर्चित समाधिया ने 36 और पवन परिहार ने 25 रन बनाए। अचीवर्स की ओर से आयुष चौधरी और मोहित सिरोही ने तीन-तीन तथा दीपक शर्मा ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अचीवर्स ने गोविंद शर्मा के 104 रन की नाबाद पारी और कन्हैया पाठक के 54 रनों की मदद से 20.2 ओवर में 201/3 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोविंद शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच में अंपायर अनिल आहूजा और कमल तेजवानी रहे, जबकि स्कोरिंग गौरव जादौन ने की। जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, अशोक कैंथवास, रोहित सिंह, पंकज शर्मा और सर्वेश राणा मौजूद रहे। यह जानकारी संघ के सचिव कमल चावला ने दी।