अचीवर्स किंग्स की टीम को मैच जीतने के बाद ट्रॉफी देते एकेडमी कोच उपेंद्र कुमार।
मथुरा। अचीवर्स क्रिकेट अकादमी में चल रही अंडर-13 अचीवर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच बुधवार को अचीवर्स किंग्स और ब्लास्टर्स के बीच हुआ। इसे किंग्स की टीम ने 29.3 ओवर में ही जीत लिया। यशिव भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
अकादमी के हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मैच का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी सोनिया शर्मा ने टॉस उछाल कर किया। टॉस ब्लास्टर्स की टीम ने जीतकर कप्तान धर्मेंद्र भारद्वाज ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ब्लास्टर्स की टीम 34 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सिद्धार्थ चौधरी ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। अचीवर्स किंग्स के यशिव भारद्वाज सर्वाधिक 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स किंग्स की टीम ने आर्यन कुंतल की नाबाद 71 रनों की पारी की बदौलत 29.3 ओवर में मैच जीत लिया। ब्लास्टर्स के विष्णु सोलंकी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उपेंद्र कुमार एवं अनंत सोलंकी ने अंपायरिंग की। इस दौरान मुख्य कोच पवन शर्मा, प्रशांत चौधरी, राजकुमार गौतम और हेमराज चौधरी आदि मौजूद रहे।