फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरेराह किशोरी से अश्लील हरकत पर आरोपी को 10 चप्पलों की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में किशोरी से अश्लील हरकत करने की घटना सामने आई है। एक किशोर ने गोद में बच्चा लेकर जा रही किशोरी से सरेराह यह हरकत कर दी।
विज्ञापन


मामला सीसीटीवी में कैद होने पर वीडियो वायरल हो गया। इलाके के लोगों ने पुलिस को शिकायत न करते हुए पंचायत की और किशोर को 10 चप्पल खुद अपने सिर में मारने की सजा सुना दी। देर रात मामला पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू की गई।


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक किशोरी गोद में बच्चा लेकर जा रही है। तभी उसके पीछे से एक किशोर आता है। वह उसे रोकने की कोशिश करता है। किशोरी उसका हाथ छिटककर आगे बढ़ने लगती है। किशोर दोबारा से उसे रोकता है और अश्लील हरकत कर मौके से भाग जाता है। सहमी किशोरी भी तेजी से भाग जाती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह ब्रज भ्रमण पर परिवार के साथ आई थी। गोवर्धन थाना इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी हुई तब तक परिवार पश्चिम बंगाल के लिए जा चुका था। उस परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पंचायत के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें