फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा माधव नगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर से चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के राधा माधव नगर में तीन अप्रैल की रात सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर से हुई लाखों की चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काॅलोनी के लोगों ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात की। नाराजगी जताते हुए कहा कि चोर सीसीटीवी में कैद हैं। इसके बाद भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। काॅलोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि सत्यवीर सिंह निवासी राधा माधव नगर, सदर बाजार परिवार के गुजरात गए थे। इसी दौरान 3 अप्रैल की रात को उनके घर में घुसे दो अज्ञात चोर गहने, नकदी और अन्य सामान ले गए। अगले दिन पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सत्यवीर सिंह को जानकारी दी। पांच अप्रैल को मथुरा आते ही सत्यवीर सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर सिंह व राधा माधव नगर कल्याण एवं विकास समिति के सचिव भारतेंदु गौतम ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। चोरी के बाद वह एसएसपी आवास के सामने से निकले। टैंक चौराहा से ऑटो में सवार हुए। यह सभी सीसीटीवी में कैद है। इसके बाद भी चोर अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। एसएसपी ने जल्द ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें