फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ने में मौत, विरोधियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कारागार में शनिवार सुबह एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल में निरुद्ध था। मृतक की बहन ने जेल में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नौहझील क्षेत्र के आवाखेड़ा निवासी कुशलपाल (40) पूर्व फौजी था। हत्या के मामले में उसने 12 दिसंबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल प्रशासन के अनुसार, शनिवार सुबह कुशलपाल की अचानक तबीयत खराब होने लगी। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत पर जेल प्रशासन ने चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग का कहना है कि बंदी की तबीयत बिगड़ते ही तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उससे पहले ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मृतक की बहन सुनीता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने भाई से मिलने जेल आईं थी। उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ थे और नए कपड़ों की मांग की थी। उन्होंने जेल में बंद विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि हाईकोर्ट में कुशलपाल की जमानत पर 8 मई को सुनवाई होनी थी, इसलिए जेल में बंद विरोधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें