फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन के नाम पर 2.51 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहाँ (मथुरा)। जमीन का उचित मूल्य दिलाने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर 2.51 लाख रुपये लेने के बाद कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बरारीघाट, जैत निवासी बृजराज सिंह ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश ने उसे जमीन बिकने की जानकारी देकर रुपये की जरूरत बताई थी। विश्वास में आकर उसने पुष्पा देवी से जमीन का सौदा किया और आठ दिसंबर 2019 को 2.51 लाख रुपये का चेक अग्रिम धनराशि के रूप में दिया, जिसका भुगतान 18 दिसंबर को हो गया।
आरोप है कि बाद में जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कहने पर टालमटोल की गई। जानकारी करने पर पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री सीमा देवी के नाम करा दी गई। बृजराज का आरोप है कि ओमप्रकाश, सीमा देवी, पुष्पा देवी और पूरन सिंह ने मिलकर उसकी रकम हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। पुलिस ने ओमप्रकाश, सीमा देवी, पुष्पा देवी और पूरन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें