फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत

विज्ञापन
एसआई सौदान सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव(मथुरा)। बलदेव ब्लाक के गांव भूड़ा निवासी यूपी पुलिस के एक दरोगा की ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में सड़क दुर्घटना में रविवार की रात मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

गांव भूड़ा थाना बलदेव निवासी सौदान सिंह थाना कासना में एसआई के पद पर तैनात थे। रविवार रात गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठे दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सौदान सिंह की मौत की सूचना सुन गांव में शोक की लहर फैल गई, वही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सौदान सिंह (50 वर्ष) पुत्र हरी सिंह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें पुत्री शालू (17 वर्ष), पुत्र शुभम (15 वर्ष) एवं छोटू (12 वर्ष) हैं।
विज्ञापन

पत्नी संगीता एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सोमवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक पूरन प्रकाश, भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, लेखराज सिंह, जयपाल छौंकर, हरपाल प्रधान आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की महान क्षति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें