फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर की पुलिया में घुसी बोलेरो

Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सुबह नोएडा से आगरा की ओर मुर्गे लेकर जा रही बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पुलिया में घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर निवासी चालक आरके सचिन गुरुवार को सुबह अपनी बोलेरो पिकअप मेटाडोर में नोएडा की ओर से मुर्गे लेकर आगरा की ओर जा रहे थे।

नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 61 के निकट चालक को नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पुलिया से घुस गई।

चालक सचिन और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नोएडा भेज दिया है।

हादसे में 50 से अधिक मुर्गे भी मर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें