फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराकर पलटी बस

Sat, 10 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात नोएडा से आगरा की तरफ जा रही प्राइवेट वोल्वो बस आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रोला से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दुर्घटना थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 138 के समीप रात एक बजे हुई। बताया गया कि बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। 
हादसे में यात्री रंजीत, अंजली, श्वेता, वीर सिंह, गीता, अंजू और मंजीत निवासी अशोकपुरा, भिंड सहित 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक, परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी एंबुलेंस लेकर पहुंचे। यहां बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर उनको एसएन हास्पिटल, आगरा भेज गया। 
विज्ञापन


बाधित रहा एक्सप्रेसवे 
हादसे में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई थी। ईटें सड़क पर बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। घायलों को हास्पिटल भेजने के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया। ईंटों को साफ  कराया गया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें