फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/छटीकरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर रविवार की रात में जैंत के वृंदावन चौराहे के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। वह दोनों खेत से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

चौकी जैंत के गांव जैंत निवासी प्रीतम (30) पुत्र हेम सिंह उर्फ हेमू अपने दोस्त कृपालु सिंह(32) पुत्र बच्चू सिंह के साथ रविवार की देर रात खेत से गांव लौट रहा था। बाइक सवार हाईवे पर पहुंचे तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास की भीड़ मौकेे पर पहुंचती, उससे पहले चालक कार को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को माहेश्वरी हॉस्पिटल ले गई।
यहां पर डॉक्टरों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोस्त को भर्ती कर लिया है। मृतक के चचेरे भाई लोकमन पुत्र पप्पू ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी नीरज भाटी ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें