फरह/मांट(मथुरा)। घने कोहरे के कारण मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर 12 वाहन टकराए। हादसों में ६ विदेशी सैलानियों समेत 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर हादसे का कारण ट्रेलर बना तो एक्सप्रेसवे पर स्पीड ब्रेकर के चलते वाहन भिड़े।
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल के पास सुबह घने कोहरे में नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे कैंटर में पीछे से आ रही ट्रैवलर टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक करके चार और गाड़ियां टकराती चली गईं। हादसे में ट्रैवलर में सवार छह विदेशी सैलानी समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल चौकी पुलिस ने चालक, सहचालक और घायल सैलानियों को सीधे जेपी हॉस्पिटल एंबुलेंस से भिजवाया। वाहनों को सीधे कराकर मार्ग को सुचारू कराया। हाईवे पर थाना फरह के रैपुराजाट के पास ट्रैलर के चलते रोडवेज बस, दो ट्रक, जीएलए विवि की बस और एक कार टकरा र्गई। इस हादसे में 7 छात्र और छात्राओं समेत 13 लोग घायल हो गई। फरह पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्रों को लेकर बस विवि चली गई। यहां उनका इलाज डिस्पेंसरी में ही किया गया।
ये हुए घायल
लुइस, एंड्रिया, करला, केटी, रोहंड, पोल सभी निवासीगण न्यूयॉर्क (अमेरिका), ट्रैवलर चालक सुभाष निवासी आर्या नगर, नई दिल्ली,
सह चालक हरप्रीत सिंह परवांश मोहल्ला नई दिल्ली, दिवांशी, नाव्या, रूपेश कुमार, साक्षी यादव, गौतम, राज, मुस्कान(सभी छात्र -छात्रा जीएलए विवि), संजय सिंह निवासी कौशांबी, रामहेत त्यागी निवासी इरादतनगर, अरुण कुमार राम निवासी गोरखपुर, देवकांत निवासी असोपा हॉस्पिटल आगरा, धर्मेंद्र निवासी सादाबाद(हाथरस) और हरिओम निवासी इंदरगढ़(कन्नौज)।