फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लावारिस मवेशी से टकराई बाइक, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस मवेशी से टकराई बाइक, सवार की मौत
विज्ञापन

मथुरा। मथुरा-आगरा हाईवे पर रिफाइनरी गेट नंबर-९ के निकट लावारिस मवेशी अचानक आ गया। इससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना हाईवे के टेगौर गार्डन निवासी सोनू (28) पुत्र नवल सिंह बुधवार देर रात आगरा से बाइक पर सवार होकर मथुरा की ओर आ रहा था। इसी बीच तभी गेट नंबर-९ के पास अचानक किसी लावारिस मवेशी के आ जाने पर बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी का कहना है कि टैगोर गार्डन क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी तो दी थी लेकिन उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें