फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। कस्बा चौमुंहा में शुक्रवार को हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रिंकू (25) पुत्र तिलकराम निवासी फिरोजाबाद एवं सियाराम (27) पुत्र गोपाल पांडेय निवासी मघेरा थाना वृंदावन बाइक से मंडी आदमपुर हिसार हरियाणा से घरों के लिए लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे सर्वोदय इंटर कॉलेज के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई, जबकि सियाराम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने बताया मृतक रिंकू और घायल सियाराम मंडी आदमपुर हिसार हरियाणा की एक स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें