फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की छाता तहसील में हादसा: न्यायिक अधिकारी के चैंबर की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर

Fri, 13 Jun 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की छाता तहसील में न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस दौरान छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही जब ये हादसा हुआ, तब वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं था।
 
विज्ञापन
मथुरा की छाता तहसील में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की छाता तहसील में बृहस्पतिवार को न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरने पर कोर्ट के बाहर खड़े न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए।  छत 
विज्ञापन

गिरने से कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मचारी भयभीत हो गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जिस समय छत का हिस्सा गिरा कोर्ट खाली था। पेशकार, वादकारी अधिवक्ता  कार्यालय के अंदर नहीं थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छत गिरने के  कारण पंखा, लाइट, टेबल समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त हो गया है। चैंबर की जर्जर हालत के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया था, लेकिन  किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

कुछ समय पहले ही चैंबर की रंगाई पुताई कराकर उसे नया लुक दे दिया था, लेकिन जहां मरमंत की आवश्यकता थी उस स्थान  पर ध्यान नहीं दिया। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ध्यान देते तो हादसा नहीं होता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें