टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली के गांव चंदपुरा के निकट एक कार बेकाबू होकर माइनर में गिर गई। इसमें कार सवार बाल-बाल बच गए।
भारत शर्मा निवासी शाहदरा दिल्ली अपने परिवार के मानप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, पूजा शर्मा के साथ बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से गांव निठावरी थाना गौड़ा अलीगढ़ अपनी कार से गमी में जा रहे थे। जब वे गांव चंदपुरा के निकट पहुंचे तभी कार बेकाबू होकर माइनर में गिर गई। कार को गिरी देख ग्रामीण दौड़े गए और इसमें फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खायरा चौकी इंचार्ज ने माइनर में गिरी कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया। सभी लोगों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।