टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार ओवरटेक के चक्कर में बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरे रोड पर जाकर पलट गई। इसमें चार लोग फंस गए। पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना किया।
रविकांत निवासी मदन गिरी दिल्ली बृहस्पतिवार की सुबह कार से नोएडा होकर यमुना एक्सप्रेसवे से भरतपुर राजस्थान परिवार के साथ जा रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 86 गांव नगला मौजी के निकट ओवरटेक के चक्कर में कार बेकाबू होकर दूसरी रोड पर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविकांत, मनोज कुमार, सीमा व प्रिया घायल हो गए।