फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन की मौत

Mon, 07 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। हास्पिटल में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
नोएडा में 16 सेक्टर स्थित विप्रो कंपनी में कार्यरत प्रवीण कुमार, सन्नी कुमार, चंदन ठाकुर, धीरज कुमार, पूजा, अंकित, सोनिया और ऋषि किराए की स्कार्पियो कार यूपी 16 सीसी 9131 से मथुरा में मंदिरों के दर्शन और आगरा में ताजमहल घूमने आए थे।

शनिवार रात को वह आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली लौट रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में गांव भीम के निकट माइल स्टोन-99 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए दूसरी ओर रोड पर रेलिंग में घुस गई।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त कार में आठों लोग बुरी तरह फंस गए। चीख-पुकार पर एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सन्नी (24) पुत्र रामबाबू हाल निवासी अशोक नगर दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। सन्नी मूल रूप से भाबुआ जिला भोजपुर, बिहार के रहने वाले थे। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया।

आगरा में उपचार के दौरान प्रवीण कुमार (27) पुत्र जनेश्वर प्रसाद मूल निवासी नबादा थाना आरा जिला भोजपुर, बिहार और चंदन (25) पुत्र भगनी मूल निवासी मदोर थाना रनी शहदपुर जिला सीतामणि, बिहार की मौत हो गई। दोनों फिलहाल में अशोक नगर, दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन


हादसे में घायल सोनिया पत्नी धीरज निवासी सोम बाजार सदरपुर, नोएडा और अंकित पुत्र रतनदास मूल निवासी जिला सीतामणि बिहार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें