फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभा संस्कृत शलाका परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संस्कृत भारती उप्र न्यास एवं गुरु कार्ष्णि विद्याभवनम् काशी के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी को श्री कार्ष्णि आश्रम रमणरेती महावन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को व्यवस्था समिति की बैठक स्वामी गोविंदानंद महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन



अखिल भारतीय संस्कृत शलाका परीक्षा के राष्ट्रीय संयोजक लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रांतों से 400 परीक्षार्थियों के भाग लेने की संभावना है। इनका नामांकन पूर्व में हो चुका है। कुल 30 विद्वान निर्णायक के रूप में होंगे। संस्कृत भाषा की यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। बताया कि परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ सभी परीक्षार्थियों को सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


संस्कृत भारती ब्रजप्रांत न्यास सचिव सर्व व्यवस्था प्रमुख गंगाधर अरोड़ा ने बताया कि सभी विषयों की एक दिवसीय परीक्षा गुरु शरणानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी। संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा महानगर अध्यक्ष आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया कि देशभर से आने वाले सभी विद्वानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए आवास, यातायात, भोजन, जलपान, अतिथि स्वागत, प्रचार प्रसार आदि व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया है। जिनकी जिम्मेदारी प्रदीप श्रीवास्तव, हरस्वरूप यादव, गौरव गौतम, गणेश शंकर पांडेय, मुरलीधर चतुर्वेदी, योगेश उपाध्याय आवा आदि को दी गई है। संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें