फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग होकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। बीमारी से तंग होकर एक युवक ने राया-सोनई रेलमार्ग पर सोमवार को मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

राया थाने के गांव अयेरा निवासी ईश्वरी प्रसाद (38 वर्ष) बहुत दिन से किसी गंभीर बीमारी से परेशान था। वह सोमवार को दवा लेने के लिए कहकर घर से निकला था। बताया जाता है कि इसके बाद वह दोपहर करीब एक बजे राया-सोनई रेलमार्ग पर स्थित 332 सी गेट के पास चला गया।
इस दौरान मथुरा से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी कर परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें