मांट (मथुरा)। राया मांट मार्ग पर नन्द नगरिया मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने से भिड़त हो गई जिसमें थाना मांट के गांव नगला अलिया निवासी राजू पुत्र कैलाश व मांट रॉड राया निवासी नीलम पत्नी दौजीराम व उसका बेटा अभिषेक घायल हो गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। जहां से तीनों घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।