फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की जेजे कॉलोनी में एक घर पर फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। शहर की जेजे कॉलोनी में एक घर पर फायर किया गया। गोली गेट पर लगी है, मामले की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वगैरा चेक करने में जुटी। जानकारी अनुसार दिनेश निवासी जेजे कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि दोपहर को 1:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर पर सोया हुआ था अचानक उसे पटाखे की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह घर के बाहर आया या तो उसे कुछ भी नहीं दिखा ।इसके बाद वह और उसकी पत्नी घर के अंदर चले गए। शाम को जब उसकी पत्नी घर की सफाई कर रही थी तो उसने गेट पर गोली के निशान देखे । साथ ही सफाई के दौरान उसे खोल भी मिला। मामले की सूचना मिलने पर शाम को पुलिस घर पर पहुंची और और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है अभी शिकायत नहीं मिली शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें