फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: कार में मिले डेढ़ लाख रुपये ने करा दी आफत, रकम हो गई सीज; थमा दिया नोटिस

Tue, 09 Apr 2024 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डेढ़ लाख रुपये की रकम लेकर कार में जा रहे युवक के उस समय पसीने छूट गए जब एफएसटी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वो इस रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद टीम ने रकम सीज कर दी और उसे नोटिस थमा दिया। 
 
विज्ञापन
जब्त की गई नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित एफएसटी टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान महावन में एक कार से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। इस रकम को सीज करते हुए संबंधी दस्तावेज पेश करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को महावन थाना क्षेत्र के खानपुर चौराहे पर उड़नदस्ता वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान वहां एक कार पहुंची। कार में सवार कंचन सिंह पुत्र शिवचरण लाल निवासी दौलतपुर बलदेव से अधिकारी एडीओ पूरन चंद शर्मा ने डेढ़ लाख रुपये बरामद किए।

रकम के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने इस रकम को सीज करते हुए दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जांच टीम में एसआई सुरेश चंद्र, सिपाही हाशिम, साहब सिंह आदि भी शामिल रहे। सीटीओ मुन्नालाल ने बताया कि वैध दस्तावेत प्रस्तुत करने पर रकम को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें