फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा दरवाजा चौकी क्षेत्र की मोहिनी नगर कॉलोनी में युवक का शव घर में ही कमरे में पंखे से लटका मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। वहीं मृतक के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहिनी नगर कॉलोनी निवासी जयकरन उर्फ धांसू (38) पुत्र जगवीर सिंह खेती बाड़ी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटी हैं। जयकरन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह कई महीनों से पति से अलग रह रही थी। सोमवार को जयकरन ने अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जिसने बारीकी से कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद में ही जयकरन ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें