फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 200 रुपये के लिए हत्या...पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों ने पुलिस को शव पेड़ से नहीं उतारने दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में काफी देरतक तकरार होती रही। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव सिर्रेला में युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने युवक की 200 रुपये के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


 

रविवार सुबह थाना मांट के गांव सिर्रेला में 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।  परिजनों का कहना है कि 200 रुपये के विवाद को लेकर मारपीट के बाद हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई प्रथम सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट कर रात्रि में हत्या करने का आरोप लगाया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें