नौहझील। गांव मुडलिया में शनिवार शाम घर की छत पर काम कर रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन ने उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी शरीफ खां का 33 वर्षीय पुत्र शौकत अली शनिवार शाम घर की छत पर आंधी से क्षतिग्रस्त हुई टीन शेड को ठीक कर रहा था। ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। टिन शेड को सही करते समय वह तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन युवक को बाजना के एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टर ने बाहर ले जाने की सलाह दी। भाकियू टिकैत के जिला संयोजक चेतन नौहवार, रोहतास चौधरी, जमील खां, बदलू खां, चौधरी रूप सिंह ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार लाइन को ऊंचा व दुरुस्त कराने की शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। संवाद