राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव आयराखेड़ा में बुधवार की रात को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आयराखेड़ा गांव निवासी चांद मोहम्मद (34) घर के बाहर खड़े थे। अचानक घर के बाहर लगा जर्जर पोल उनके मकान के ऊपर गिर पड़ा। पोल गिरने से चांद मोहम्मद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पोल काफी समय से गिरने की हालत में था और इस संबंध में कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन पोल को ठीक नहीं कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।