फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार धाम मंदिर से दो बच्चों समेत महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत छटीकरा स्थित प्रसिद्ध चार धाम मंदिर परिसर से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने एक युवक पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जैंत थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि बीती 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। शाम करीब 5 बजे जब उसने पत्नी को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने 25 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसने अपने स्तर पर जब खोजबीन की, तो पता चला कि थाना क्षेत्र में ही रहने वाला महेन्द्र पुत्र रामबाबू उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस मोबाइल लोकेशन और मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला और बच्चों की तलाश की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें