फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और प्रेमी की क्रूरता: पति से संग सोने की बात कही, फिर रास्ते में आशिक को किया फोन, बेरहमी से ले ली जान

Sun, 22 Mar 2026 03:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

राजपाल की हत्या उसकी पत्नी रजनी ने प्रेमी बंटी संग मिलकर की। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर 17 मार्च रात डंडों से वार कर उसे मारा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले में अवैध संबंधों में बाधक बने पति राजपाल की हत्या उसकी पत्नी रजनी ने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर की। 17 मार्च की रात डंडों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है मामला
मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें सामने आया है कि मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या के लिए उनके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए। राजपाल सिंह दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहे थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बेटे समरभान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

18 मार्च की सुबह राजपाल का शव कब्रिस्तान के पास कंटीले तारों में उलझा मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी। पत्नी रजनी पर पुलिस को पहले से शक था, ऐसे में जांच उसी के ही ईद-गिर्द घूम रही थी। पुलिस ने रजनी से सख्ती बरती तो उसने राज उगल दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनका आपस में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी राजपाल को हो गई थी।

पुलिस के अनुसार राजपाल को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी और प्रेमी ने 17 मार्च की रात को उसके सिर पर डंडे से कई बार प्रहार किया। राजपाल अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन खेतों में कंटीले तारों में उलझकर गिर गए और मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना के दिन हुआ था पति-पत्नी में विवाद, फिर बनाई हत्या की योजना
पुलिस के अनुसार 17 मार्च की शाम को राजपाल और रजनी में विवाद हुआ था। बंटी से अवैध संबंधों को लेकर दोनों में हाथापाई भी हुई थी। इस दौरान रजनी ने घर में चूल्हे के पास रखी फूंकनी राजपाल को मारी थी। इसके बाद ही रजनी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत उसने आईसक्रीम बेचने वाले अपने प्रेमी बंटी को फोन करके रात में तैयार रहने के लिए कहा।

राजपाल रात के समय इस मकान से करीब सात सौ मीटर दूर एक अन्य छोटे मकान में सोते थे। इस मकान के लिए एक शॉर्ट कट रास्ता जंगल से होकर जाता था। योजना के तहत उस दिन रजनी ने भी राजपाल के साथ दूसरे मकान पर साथ सोने की बात कही। दोनों के घर से निकलते ही उसने बंटी को फोन कर दिया। रास्ते में बंटी डंडा लेकर तैयार खड़ा था। यहां राजपाल की हत्या करने के बाद दोनों अपने अपने घर जाकर सो गए।
विज्ञापन

दो घंटे में प्रेमी को किया 13 बार फोन
पुलिस के अनुसार रजनी की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। ऐसे में उसके फोन की जांच की गई, उसमें सभी फोन कॉल डिलीट मिलीं। सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि घटना की रात नौ से 11 बजे के बीच उसने बंटी को कुल 13 बार फोन किया था। इसी से पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें