फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाला इनामी ठग मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा) साइबर ठगों के गांव देवसेरस के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी कैफ को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कैफ डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से धोखाधड़ी करता था। वह सिम और जरूरतमंद लोगों की आईडी पर फर्जी खाते भी खुलवाता था। पुलिस को देवसेरस गांव के 9 और वांछितों की तलाश है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि देवसेरस, मुडैरा सहित चार गांवों में पिछले दिनों पुलिस की कार्रवाई के बाद 100 से अधिक लोग अपने घरों से भाग गए हैं। पुलिस ने 37 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। यह सभी साइबर ठगी के आरोपी हैं। पुलिस ने भागे हुए 9 अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया था। देवसेरस के कैफ की भी पुलिस को तलाश थी। बृहस्पतिवार देर शाम को एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कैफ को गाठौली के पास से पकड़ा तो उसने पुलिस पर फायरिंग करदी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी।
एसपीआएर ने बताया कि कैफ जंगल और खेतों में बैठकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने में माहिर है। वह फर्जी सिम के माध्यम से कॉल करके लोगों को जाल में फंसाता था। उसके अन्य साथी भी इसमें मदद करते थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद कैफ भी देवसेरस को छोड़कर राजस्थान में भाग निकला था। बृहस्पतिवार की देर शाम को एक सूचना के आधार पर उसकी घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। अभी अन्य इनामी अपराधियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें