फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, भात देकर लौट रहे थे

Thu, 09 Feb 2023 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से विवाह कार्यक्रम में भात देने गए थे। लौटते से मसय पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


घटना टाउनशिप रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव के पास की है। यहां यमुनापार थाना क्षेत्र के किनारई गांव निवासी लोग भात देने गए थे। वह लोग भात देकर वापस घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। 

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला कांता (45) के मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अन्य घायलों का स्वर्ण जयंती और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में भगवन सिंह, अनिता, सुशीला, संतोषी, पंकज, रघुवीर, संजय चिराग, ममता, विशाल, संजू समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मार्ग से हटवाकर किनारे कराया। इस बीच करीब एक घंटे तक आगरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें